
LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका प्रमिला पुंडीर को हिंदी शिक्षक सम्मान समारोह में हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। उनको मिले सम्मान से विद्यालय में हर्ष का वातावरण बना है। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि हिंदी साहित्य अकादमी दिल्ली सरकार एवं मधुबन प्रकाशन मंडल के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस पर भव्य भाषा उत्सव-हिंदी हैं हम, राष्ट्रीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से एमजी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका प्रमिला पुंडीर को हिंदी शिक्षक सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षका को हिंदी में सम्मान मिलने पर स्कूल में भी सम्मानित किया गया।


Post Views: 240












Total views : 448635