Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » नेपाल में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सहित कई लोग, कपिल देव ने विदेश मंत्री से की मदद की अपील

नेपाल में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सहित कई लोग, कपिल देव ने विदेश मंत्री से की मदद की अपील

LP Live, Muzaffarnagar: नेपाल में चल रही हिंसा के बीच मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल सहित कई मुजफ्फरनगर के यात्री वहां फंस गए हैं। स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उनके सुरक्षित वापस भिजवाने के लिए पत्र लिखा।

How to Make a News Portal

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया की मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल कई साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर नेपाल गए थे। इस दौरान वहां हिंसा हो गई। सड़कों की बंदी के चलते ये लोग एक दुर्गम क्षेत्र में फंस गए। स्थानीय नेटवर्क और संचार की कमी के चलते संपर्क टूटने जैसी स्थिति बनी है। उनके परिजनों ने कपिल देव अग्रवाल से बात कर जानकारी दी। कपिल देव अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से और व्यक्तिगत तौर पर विदेश मंत्रालय को सूचित किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके वापसी के लिए सहयोग मांगा है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा: नेपाल में फंसे हमारे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हमने विदेश मंत्री से निवेदन किया है। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।

Share this post:

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 5 3
Total views : 363396

Follow us on