Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जीएसटी विभाग ने बुढ़ाना की फ़र्म पर पकड़ी गड़बड़ी, 50 लाख रुपये से ज़्यादा जमा कराए

जीएसटी विभाग ने बुढ़ाना की फ़र्म पर पकड़ी गड़बड़ी, 50 लाख रुपये से ज़्यादा जमा कराए

LP Live, Muzaffarnagar: स्टेट जीएसटी विभाग ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चल रही एक रीसाइक्लिंग फ़र्म पर छापे मारी की है। फ़र्म द्वारा की गई गड़बड़ी पर अधिकारियों ने जाँच के बाद बड़ी कारवाई की है। फ़र्म मालिक को मौके पर बुलाकर राजकीय कोष में पचास लाख 87 हज़ार रुपये जुर्माने के साथ जमा कराये गए है।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में रीसाइक्लिंग फ़र्म चल रही है, जो बोगस फ़र्म की मदद से सरकार को राजस्व का चुना लगा रही है। स्टेट जीएसटी विभाग की मुजफ्फरनगर एसआईबी विंग ने बुढ़ाना की इको विटा रीसाइक्लिंग एलएलपी फ़र्म में छापेमारी की। इस दौरान टीम को परिसर में स्टॉक माल कम मिला। जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि क्रय विक्रय माल की जाँच के बाद स्टॉक चैक किया, जिसमे 4,22,267 रुपये का माल कम मिला। फ़र्म ने फर्जी आईटीसी क्लेम भी ले रखा है। सभी जाँच पूर्ण होने के बाद फ़र्म संचालक द्वारा 50.87 लाख रुपये राजकीय कोष में जमा कराये गए हैं। जाँच टीम का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ला ने किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 4 1
Total views : 403907

Follow us on