Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पैनोरमा व विज्ञान केंद्र का स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण

पैनोरमा व विज्ञान केंद्र का स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण

LP Live, Muzaffarnagar:  भारत मानक ब्यूरो देहरादून के तत्वाधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में विद्यार्थियों का एक दिवसीय पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
कुरूक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केन्द्र कराकर छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ाने के लिए  होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जडौदा के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान सभागार में एक परिचयात्मक सत्र के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
जहां शिक्षकों ने विभिन्न सरल विज्ञान प्रयोगों को समझाया। इसके बाद छात्रों को महाभारत पर एक आकर्षक लघु 3डी फिल्म दिखाई गई, जो उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक समझ के साथ इतिहास से जोड़ने में मदद करेगी। यहां पर प्राचीन भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रदार्थ, परमाणु संरचना, ज्यामिति, खगोल विज्ञान जैसे विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद तारामंडल के अंदर उन्होंने ब्रह्मांड के आश्चर्यों की खोज की और इंटरैक्टिव तरीके से तारों, ग्रहों और आकाशगंगाओं के बारे में सीखा। संग्रहालय में रोजमर्रा की जिंदगी की अवधारणा पर आधारित कई विज्ञान प्रयोगों को प्रदर्शित किया गया, जिससे व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से जटिल सिद्धांतों को समझना आसान हो गया। इस भ्रमण में बीआईएस शाखा देहरादून से राजीव कुमार वर्मा व विद्यालय से प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, मेन्टर रूपेश कुमार, शुभम कुमार मौजूद रहें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 7 4
Total views : 364553

Follow us on