Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान में शामिल हुए कर्मचारी

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान में शामिल हुए कर्मचारी

LP Live, Muzaffarnagar: जिलाधिकारी उमेश  मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। उन्होने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि आज हम सभी आजादी का 79वॉ स्वतन्त्रता दिवस मना रहे है। सभी को आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आज हम सभी को जिन महापुरूषों/अमर शहिदों की वजह से आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चाहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करे।

How to Make a News Portal

उन्होंने कहा कि हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि इस 79वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आज हमें देश को, उसके वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं स्वतंत्रता पश्चात उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर मिला है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम से देश को आज इस उच्च स्तर पर लाकर खड़ा किया है, जहां हम अपनी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली सामरिक क्षमताओं के साथ वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपने आपको अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी पाते है। उन्होने स्वतंत्रता सेनानी के परिवारजनो को साल,छाता,मिठाई आदि देकर उनको सम्मानित किया । उन्होंने स्कूली छात्राओं को स्कूली बैग देकर भी पुरस्कृत किया ।

इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियो-कर्मचारियो से कहा कि सभी को अपने पद की गरिमा रखते हुए आम-जन की जो भी समस्या आती है, उनका पूर्ण इमानदारी से ससमय निस्तारण करे।
उन्होने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है, हमारे पूर्वजो ने अपनी कुर्बानी देते हुए देश को आजाद कराया था उन्हे कभी भुलाया नही जा सकता, इसकी जानकारी आने वाली पीढी को भी होनी चाहिए।

परिसर में हुआ वृक्षारोपण:इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया । इसमें एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदि ने भी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संजय कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज  कुमार राठौर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 1 1 1
Total views : 392699

Follow us on