Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अहिल्याबाई होल्कर के नाम की कांवड़ लेकर पहुंचे विवेक पाल, विधायक जी का होता रहा इंतजार

अहिल्याबाई होल्कर के नाम की कांवड़ लेकर पहुंचे विवेक पाल, विधायक जी का होता रहा इंतजार

LP Live, Muzaffarnagar:  कांवड़ यात्रा 2025 में अनेकों रंग देखने को मिल रहे हैं। पीडीए, योगी और मोदी के नाम की कांवड़ के बाद मुजफ्फरनगर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम की कांवड़ पहुंची। कांवड़िए विवेक पाल को समाज के लोगों ने स्वागत कर हौंसला बढ़ाया। विवेक पाल समाज में जागृति पैदा करने के लिए देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम की कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं।

How to Make a News Portal

खतौली के गांव सिकंदरपुर कलां निवासी विवेक पाल ने हरिद्यार से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम की कांवड़ उठाई। कांवड़ लेकर वह शनिवार को मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे तो समाज के लोग समाज उत्थान व जागृति के लिए उठाए गए प्रयास का मनोबल बढ़ाने के लिए अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे। इस दौरान विवेक पाल का बसपा जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल, ढांसरी निवासी हर्ष पाल, हरेंद्र पाल, संदीप पाल, दिनेश पाल, सुधीर पाल, प्रदीप पाल, देवी सिंह पाल, जितेंद्र चंदेल, विपिन चंदेल आदि ने स्वागत किया। अहिल्याबाई होल्कर के नाम की कांवड़ लाने की जानकारी मीरापुर विधायक मिथलेश पास तक भी पहुंचाई गई, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची, ना ही उनका कोई प्रतिनिधि अहिल्याबाई चौक पर हौंसला बढ़ाने के लिए पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल भी पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही कांवड़ लेकर विवेक पाल अंबरपुर की तरफ निकल गए। पाल समाज के नेताओं व समाजिक लोगों का कांवड़िए ने तीन घंटे अहिल्याबाई चौक पर इंतजार किया था।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 5
Total views : 392576

Follow us on