Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » उद्यमियों ने पहले किया डीएम का स्वागत, फिर समस्याओं के लगा दिए अंबार

उद्यमियों ने पहले किया डीएम का स्वागत, फिर समस्याओं के लगा दिए अंबार

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के फेडरेशन भवन में मंगलवर को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने पहले डीएम उमेश मिश्रा का स्वागत किया, लेकिन इसके बाद अपनी विभिन्न समस्याओं के अंबार डीएम के सामने लगा दिए। उद्यमियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीएम के सामने रखी। डीएम ने विद्युत विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को उद्यमियों की समस्या के समाधान के भी निर्देश दिए।

How to Make a News Portal

बैठक की शुरुआत में फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी, अंकित संगल, पवन गोयल ने डीएम एवं उपायुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार का पुष्पगुच्छ भेंट कर की। इसके बाद बैठक में उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इकाइयों में उत्पादन कार्य बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन उद्यमियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखेगा और उचित कदम उठाएगा। बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित दिए कि वें उद्यमियों से बैठक कर समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करें। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान राकेश जैन, आशीष बंसल, अंकित संगल, अंकुर गर्ग, केएल अग्रवाल, पवन कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 5 4
Total views : 403926

Follow us on