Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » श्रीराम कालेज के छात्रों का अभूषण निर्माण कंपनी में प्रशिक्षण के लिए चयन

श्रीराम कालेज के छात्रों का अभूषण निर्माण कंपनी में प्रशिक्षण के लिए चयन

LP Live, Muzaffarnagar: श्रीराम कालेज के ललित कला संकाय और मेरठ की आभूषण कंपनी एमडी ज्वैलर्स के बीच हुए शैक्षणिक सहयोग समझौते के बाद 11 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी विद्यार्थी मेरठ में आकर्षक आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयनित होने वालों में लाइबा, रिया त्यागी, रितेश, नमीन, साक्षी, प्राची, अंजलि, मीनाक्षी, कोमल, वंश और सपना शामिल है।

How to Make a News Portal

इस अवसर पर ललित कला संकाय की ओर से निदेशक डा. मनोज धीमान ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि यह साझेदारी छात्रों के करियर को नई दिशा देगी और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करने में सहायता करेगी। एमडी ज्वैलर्स के प्रतिनिधियों ने भी विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आभूषण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक और प्रशिक्षकगण द्वारा छात्रों को कार्यशाला, लाइव प्रोजेक्ट्स और मार्केट विज़िट्स के माध्यम से वास्तविक अनुभव प्रदान किया तथा यह भी आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में इस तरह के और भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 8 3
Total views : 383832

Follow us on