Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तरकाशी हर्षिल में तेलगाड़ के मुहाने पर पहाड़ टूटा, झील बनने का खतरा

उत्तरकाशी हर्षिल में तेलगाड़ के मुहाने पर पहाड़ टूटा, झील बनने का खतरा

हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर पहाड़ टूटने के कारण उसका प्रवाह रुक गया है। वहीं सुबह पहाड़ टूटने से पहले उसमें मलबा ओर पानी बह कर आया। मुहाने पर पहाड़ टूटने के कारण रुके प्रवाह से ऊपर झील बनने का खतरा बना हुआ है।

How to Make a News Portal

वहीं पुलिस ने हर्षिल ओर निचले इलाकों में लोगों को सावधानी पूर्वक रहने ओर अलर्ट रहने को कहा है। वहीं इस घटना से हर्षिल  क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। उत्तरकाशी में लगातार बारिश के कारण कई गांवों में भू-धंसाव की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे ग्रामीणों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। इस स्थिति से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरण सिंह रावत ने बताया कि बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र के छाटांगा में आधे दर्जन से ज़्यादा घरों के आंगन भू-धंसाव की चपेट में आ गए हैं। लगातार बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोग डर के मारे रात में सो नहीं पा रहे हैं और कई लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। पूरण सिंह रावत ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए तो और भी कई भवन खतरे में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे 12वें दिन भी बाधित, मकानों और होटलों में दरारें, बदरीनाथ हाईवे पर मलबा बना मुसीबत

मदेश गांव में भी दहशत

वहीं मदेश गांव के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है क्योंकि गांव के आगे और पीछे से भूस्खलन हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार ने बताया कि गांव के नीचे सहायक नदी के कटाव से भी खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो गांव के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 2 9 8 1 2
Total views : 85981

Follow us on