Select Language :

Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट, 9 की मौत

दिल्ली में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट, 9 की मौत

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्ट्रेशन के पास सोमवार की शाम एक कार में धमाके से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि धमाके की वजह से वहां पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के अनुसार धमाके में 9 लोगों के मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुआ है। जांच के लिए स्पेशल सेल यूनिट मौके पर पहुंच गई है।

How to Make a News Portal

धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने दरियागंज से लाल किले की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। ब्लास्ट इतना भयानक है कि चारों तरफ उसके मलबे बिखरे पड़े हैं। आग की लपटें भी दिखाई दे रही हैं। धमाके की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नोएडा और गुरुग्राम पुलिस अलर्ट हो गई है। मुंबई में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बहुत तेज ब्लास्ट हुआ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी और बाकी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि ब्लास्ट किस तरह का है। फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद हैं, जो यह पता लगाएंगे कि आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है। दिल्ली में हुए ब्लास्ट से आसपास के जिलों में भी हडकंप मच गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 6 8 6
Total views : 393663

Follow us on