

दार्जिलिंग परिक्षेत्र में हुई अंतर्राष्ट्रीय हिमालयन रन एंड ट्रेक प्रतियोगिता
LP Live, New Delhi: विश्व प्रसिद्ध 31वें अंतर्राष्ट्रीय हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा के तहत हिमालयन 100 माइल स्टेज रेस के पुरुष वर्ग में अमेरिका के ट्रेवर पीटर तथा महिला वर्ग में अमेरिका की टेर्री फिएल ने पहला स्थान हासिल किया।
भारत के दार्जिलिंग परिक्षेत्र में माउंट एवेरेस्ट व कंचनजंघा के साये में आयोजित की इस दौड़ में सिंगापुर, भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम आदि देशों के धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया। पांच दिनों की 160 किलोमीटर की यह हिमालयन रेस पांच चरणो में पूरी की गई। विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुकी हिमालयन हिमालयन 100 माइल स्टेज रेस के पुरुष वर्ग में अमेरिका के ट्रेवर पीटर ने 22 घंटे 54 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान पाया। यूनाइटेड किंगडम यानी इंग्लैंड के अंथोनी होब्ब्स ने 24घंटे 49 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान पाया। अमेरिका के नेथनिएल डर्विन ने 24घंटे 56 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान पाया। जबकि महिला वर्ग में अमेरिका की टेर्री फिएल को 26 घंटे 05 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान और यूनाइटेड किंगडम की ऐनी वेड को 31घंटे 01 मिनट का समय लेकर पूरी की गई रेस में दूसरा स्थान मिला। वहीं अमेरिका की एमी कोस्टा ने 31घंटे 20 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

पर्यावरण सरंक्षण का प्रतीक
हिमालयन रेस के डायरेक्टर सी.एस.पाण्डेय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतियोगिता की शुरआत 1991 के दशक में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय के दार्जीलिंग के प्रसिद्ध संग्रीला क्षेत्र का पर्यावरण संरक्षण और साथ ही में संग्रीला परिक्षेत्र को साहसिक खेलों के लिए विश्वभर में चर्चित करना था l पिछले वर्षो के भांति इस वर्ष भी धावक रेस के दौरान इस क्षेत्र का कूड़ा-कचरा जो दूसरे पर्यटको द्वारा छोड़ा गया था उसे उठाकर लाये। इस दौड़ को दुनिया की सर्वोत्तम पर्यावरण साहसिक दौड़ों में भी गिना जाता है। रेस को हरी झंडी दिखाने और पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग (जीटीए) के सूरज प्रधान थे।
