उत्तर प्रदेशखेलदेश

गाजियाबाद में नायब तहसीलदार बनी अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान

LP Live, Ghaziabad: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान नायब तहसीलदार बन गई है। खेल कोटे से उन्हें नायब तहसीलदार का पद मिला है। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहली तैनाती उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मिली है। बता दें कि दिव्या काकरान खेल कोटे से पहले रेलवे दिल्ली डिजीवजन में वरिष्ठ टीटीई के पद पर रह चुकी है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर उनकी लंबे समय तैनाती रही है। दिव्या काकरान को प्रशासनिक सेवा में आने की रूचि थी। कुछ महीने पहले ही उनकी शादी मेरठ के युवक से हुई थी। दिव्या काकरान मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान की निवासी है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक लेकर मुजफ्फरनगर सहित देश का नाम रोशन कर चुकी है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button