देशराजनीतिहरियाणा

हरियाणा: भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली सूची

मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल की बजाए लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से होंगे प्रत्याशी, खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी लेडेंगे चुनाव
LP Live, New Delhi: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए पांच अक्टूबर हो होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने आठ महिलाओं समेत 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने हरियाणा के मौजूदा 17 विधायकों और आठ मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि पार्टी ने तीन वर्तमान और एक पूर्व मंत्री की टिकट काट दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की जगह कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद सीट से टिकट दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी 67 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को एक बार फिर अंबाला छावनी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई किरण चौधरी की बेटी और पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को तोशाम से प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की सूची में रानियां से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज को टिकट दिया गया है। इसी प्रकार बवानीखेड़ा से राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि, सोहना से खेल मंत्री संजय सिंह की जगह तेजपाल तंवर और पिहोवा से पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की जगह कमलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार बनाया है। तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से प्रत्याशी घोषित किया गया। लोकसभा चुनाव में सिरसा से टिकट से वंचित रही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से उम्मीदवार बनाया है।

जेजेपी से भाजपा में आए नेताओं को टिकट
भाजपा ने जेजेपी आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना और रामकुमार गौतम को सफीदों से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की पहली सूची में कब्बडी के खिलाड़ी दीपक हुड्डा को महम से चुनाव लड़ाया जा रहा है। जबकि हिसार से मौजूदा विधायक और सैनी सरकार में मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट मिला है। वहीं राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार को पार्टी ने एक बार इसराना से टिकट दिया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button