विश्व पुस्तक मेले में उपन्यास व कहानी संग्रह का विमोचन


LP Live, New Delhi: विश्व पुस्तक मेले में एक उपन्यास ‘सुनहरी यादें’ और एक कहानी संग्रह’एक नई पहल’ का विमोचन हुआ। विश्व पुस्तक मेले में इंडिया नेटबुक्स के स्टॉल पर विमोचन समारोह में कई प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भी भागीदारी की।
प्रगति मैदान नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेला 2025 के दौरान हॉल न. 2, पी 10 में इंडिया नेटबुक्स के स्टॉल पर एक उपन्यास और एक कहानी संग्रह का विमोचन हुआ। इनमें एक अलग ही प्रेम की कहानी को बयां करती उपन्यासकार लेखिका सीमा असीम सक्सेना के उपन्यास ‘सुनहरी यादें’ है। जिसके माध्यम से लेखिका सीमा सक्सेना ने बताया उपन्यास की मुख्य भूमिका में 25 साल की एक लड़की है जो अपनी पढ़ाई करने के लिए बाहर चली जाती है, पुरानी बातों को याद करती है और फिर एक प्रेम के बंधन में बंध जाती है। दूसरी पुस्तक ‘एक नई पहल’ कहानी संग्रह का विमोचन हुआ। कहानी संग्रह की लेखिका डॉ. बीना चतुर्वेदी ने बताया कि पुस्तक में 24 कहानियां हैं। कहानियों के माध्यम से महिलाओं की मानसिक व्यथा, पुरुषों के द्वारा बनाई गई रूढ़िवादी मानसिकता, नवयुवक और नवयुवतियों की स्वच्छंदतावादी प्रवृत्ति के दुष्परिणाम स्वरूप वृद्ध माता-पिता की दयनिक स्थिति को उजागर किया गया है।

समारोह में ये रहे मौजूद
इंडिया नेटबुक्स के चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार और डॉ. मनोरमा ने लेखिका सीमा सक्सेना और डॉ. बीना चतुर्वेदी उनकी पुस्तकों के विमोचन पर बधाइयां दीं। विमोचन के मौके पर कई शहरों से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकारों में फारूक अफरीदी, महेश आलोक, वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन, विजया भारती, डॉ. नीलिमा पांडेय, गिरीश पंकज, अरविंद तिवारी, रणविजय राव, हरीश पाठक, नीलिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
