देशराजनीति

राष्ट्रीय अधिवेशन : लोकसभा चुनाव पर क्या बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

मोदी सरकार की ‘हैट्रिक' लगाने की रणनीति में जुटी भाजपा

LP Live, New Delhi: शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरु हुए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत की ‘हैट्रिक’ लगाकर फिर से लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगी।

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन की दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदाधिकारी, सांसद और विधायक सहित लगभग 11,500 प्रतिनिधि हिस्सेदारी कर रहे हैं, जहां संगठनात्मक और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दशक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की जो पार्टी संगठन के लिए नई उपलब्धियों से भरा रहा है। नड्डा ने कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार ‘हैट्रिक’ लगाएगी और लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेगी। जेपी नड्डा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि भाजपा 370 से अधिक सीट हासिल करेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 सीट का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य है। नड्डा ने जब प्रधानमंत्री के कार्यकाल की मुख्य बातों का उल्लेख करते हुए महिला आरक्षण कानून और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का जिक्र किया।

राज्यों में भाजपा व राजग का दबदबा
नड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 में पांच राज्यों में भाजपा की सरकार थी, लेकिन फिलहाल 12 राज्यों में भाजपा और 17 राज्यों में राजग सत्तारूढ़ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 में बड़ी जीत के साथ उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी, उत्तराखंड में भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्तारूढ हुई और हाल में तीन राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीता। बंगाल में भी भाजपा की जीत का दावा करते हुए नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों में 10 प्रतिशत वोट और तीन सीट से बढ़कर 38.5 प्रतिशत वोट और 77 सीट पर पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अगली बार राज्य में सत्ता में आएगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button