Select Language :

Home » एजुकेशन » राजकीय पुस्तकालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों का भ्रमण

राजकीय पुस्तकालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों का भ्रमण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय पुस्तकालय का रविवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

रविवार को डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी डा. देवेश त्यागी और डा. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति ने राजकीय जिला पुस्तकालय का भ्रमण किया। राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ रणवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बुक नोट बुके और स्क्रीन से पन्नों की ओर अभियान के बारे में भी जानकारी दी और छात्र छात्राओं से लाइब्रेरी की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। छात्र-छात्राओं ने लाइब्रेरी का भ्रमण कर पुस्तकों को देखा और पुस्तकों की ओर लौटने का संकल्प लिया। डॉ. देवेश त्यागी और डॉ. राजीव कुमार ने पुस्तकालय प्रभारी डा. रणवीर सिंह को भारत का ध्वज देकर सम्मानित किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392347

Follow us on