उत्तर प्रदेशराजनीति

योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन

विधानसभा के गाइडेड टुअर की वेबसाइट का भी हुआ शुभारंभ

मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने की सर्वदलीय बैठक
LP Live, Lucknow: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम यहां बनी डिजिटल वीथिका भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने विधान भवन के प्रथम तल पर नव निर्मित डिजिटल कॉरिडोर द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कई कार्यो का उद्घाटन करने के अलावा योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक वर्ष के कार्यकाल पर लिखी गई पुस्तक ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्ष’ का विमोचन भी किया। वहीं योगी ने विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सर्वदली बैठक में चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक के दौरान कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने सभी दलों को सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सात अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडेय, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button