उत्तर प्रदेशकरियरराजनीति

यूपी: किस आईपीएस अधिकारी का कहां किया गया तबादला…देखें

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त भी बदले, 16 आईपीएस इधर उधर

यमुना प्रसाद को नोएडा का डीसीपी बनाया गया
LP Live, Lucknow:उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का दुरस्त रखने की दिशा में योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण करके इधर उधर किया है। प्रयागराज में महाकुंभ के पर्व के मद्देनजर पुलिस आयुक्त का भी तबादला किया गया है।

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के एक पखवाडे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण करके फिर से तबादला अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके पीछे सरकार का प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त रखना है। उत्तर प्रदेश शासन की जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिराडकर को लखनऊ में ही अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है, जिनके स्थान पर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव रह चुके अमरेंद्र कुमार सेंगर को लखनऊ के एडीजी के पद से हटाकर लखनऊ का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का स्थानांतरण कर बरेली जोन का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रेम चन्द्र मीना को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक/सीएनडी, पुलिस आवास निगम, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन ने आनन्द कुमार शर्मा को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का नया प्रभार दिया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक(सुरक्षा) सुधीर लाल को अपर पुलिस महानिदेश (विशेष सुरक्षा बल) उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन पुलिस अधिकारियों को भी बदला
विनोद कुमार सिंह, जो पहले अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस) के पद पर थे, को अब अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश के रूप में नियुक्त किया गया है। सरकार ने प्रकाश डी.ओ. को अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। जय नारायण सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी/पीटीसी, सीतापुर का पदभार सौंपा गया है। एल.पी.एस.एन. राज कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। के. सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

वहीं पी.डी.पी. पाल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। इनके अलावा प्रशांत कुमार द्वितीय को आईजी रेंज लखनऊ नियुक्त किया गया है। विद्यासागर मिश्रा अब रामपुर के नए एसपी होंगे और राजेश द्विवेदी को प्रयागराज कुंभ का एसपी और यमुना प्रसाद नोएडा का डीसीपी बनाया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button