दुनियादेशराज्यसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्मस्वास्थ्य

मक्का में 98 भारतीय हजयात्रियों की मौत की पुष्टि

प्राकृतिक आपदा के कारण एक हजार हज यात्रियों की मौत की खबर

LP Live, New Delhi: मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए विभिन्न देशों के एक हजार हज यात्रियों की मौत की खबर है। इनमें प्राकृतिक आपदा और बीमारी के कारण 98 भारतीय हज यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई है।

केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि सऊदी अरब के मक्का में इस साल एक हजार हजयात्रियों की मौत की खबर है। इनमें सबसे ज्यादा 658 मिश्र के हैं। प्रवक्ता के अनुसार भारत से इस साल अबतक पौने दो लाख हज यात्री मक्का गए थे, जिनमें से 98 हजयात्रियों की मौत का कारण प्राकृतिक कारणों और गंभीर बीमारियां रही हैं। मक्का में अराफत यानी हजयात्रा के दूसरे दिन छह भारतीयों की मौत हुई और चार भारतीयों की मौत दुर्घटना की वजह से हुई है। पिछले साल भी मक्का में 187 भारतीय हाजियों की मौत विभिन्न कारणों से हो गई थी।

मिश्र के 658 हज यात्रियों की मौत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से हज यात्री बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई वृद्ध लोग भीषण गर्मी को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से मौत का शिकार हुए, क्योंकि मक्का में तापमान 52 डिग्री से भी अधिक बताया गया है। एक अरबी डिप्लोमैट ने बताया कि मरने वालों में करीब 658 हाजी अकेले मिस्र के हैं। वहीं 1400 लोग अब भी लापता हैं।

 

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button