एथेनॉल उत्पादन में पहले पायदान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
प्रदेश बना रहा है 118 करोड़ लीटर एथेनॉल


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यसमिति की बैठक में दी जानकारी
LP Live, Lucknow: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आज नहीं, बल्कि भविष्य की भी पार्टी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि 118 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन करके पहला राज्य बन गया है। यही नहीं आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया है।
लखनऊ में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन चुका है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे और हाईवे का ऐसा जाल बिछ चुका है कि लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन बेहद आसान हो गया। इसके अलावा एलिवेटेड रोड मेडिकल कॉलेज, शिक्षण संस्थानों और चौतरफा विकास की झड़ी लगी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर में वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम्स क्रिएट किया गया है। आपने सोचा था कि कभी यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेंगे। एथेनॉल के प्रोडक्शन में भी उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। 118 करोड़ लीटर आज उत्तर प्रदेश बना रहा है। पिछले दस साल में बदलता यह उत्तर प्रदेश वही प्रदेश है, जहां कभी पलायन होता था। दिल्ली से बुलंदशहर आते-आते सुबह से सांझ हो जाती थी। आज मथुरा पहुंचने के लिए कोई व्यक्ति रात को दिल्ली नहीं आता। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश भर के भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने वृक्षारोपण भी किया।

जहां कमल खिलेगा वहीं सुशासन आएगा
जेपी नड्डा ने कहा कि 2024 का चुनाव इस बात को परिलक्षित करता है कि भारत की जनता ने 2024 में लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में हमको समर्थन दिया है तो वो विकसित भारत के लिए दिया। ये भविष्य हमारे हाथों में है। इसे संभालकर चलना हमारी जिम्ममेदारी है। इस जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि देश में या राज्यों में जब कमल खिलता है तो सुशासन आता है, जबकि दूसरे लोग आते हैं तो व्यापारी पलायन करते हैं, बहू बेटियां सुरक्षित नहीं होती हैं और घोटाले पर घोटाले होते हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि इन चुनाव के नतीजों ने ये बता दिया कि अकेली भारतीय जनता पार्टी ही है जो पैन इंडिया पार्टी है, जो पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण हर जगह है। हम 140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं।
परिवारवादी पार्टियों की भरमार
उन्होंने कहा कि देश में छोटी बड़ी मिलाकर कुल 1500 पार्टियां हैं। किसी भी पार्टी में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं है। अधिकतर पार्टियां परिवारवादी हैं। अकेली भाजपा है जो इस मूल मंत्र पर चल रही है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। दावे से कह सकता हूं कि भाजपा में कोई भी अपने परिवार के कारण नहीं है, बल्कि अपने कर्म के कारण यहां है। यह हमारी विशेषता है। हम कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता के साथ नेता भी हैं। जो नेता होता है वो पहले कार्यकर्ता होता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता वो है जो चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की ताकत रखता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि र कांग्रेस आज बैसाखी पर खड़ी है, जो परजीवी हो गई है। इसीलिए वह पिछले तीन चुनाव के बाद भी 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।
संविधान के साथ खिलवाड़
संविधान पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस वही पार्टी है जिसने संविधान के साथ खिलवाड़ 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया है। वो राम मंदिर की बात करते हैं, लेकिन राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का नहीं, बल्कि आस्था का मुद्दा है। 1987-88 में भाजपा ने कहा था कि हम राम मंदिर बनाने के रास्ते को प्रशस्त करने का कार्य करेंगे। इस वाक्य के लिए एक बार नहीं अनेक बार हमने कई सरकारों की आहूति दी। कई मुसीबतें सहीं। अंततः जनवरी में हमने भगवान राम का भव्य मंदिर बनते देखा।
