Select Language :

Home » एजुकेशन » बीएसए कार्यालय में होली उल्लास: शिक्षकों ने एक-दूसरे को दी रंगभरी बधाई

बीएसए कार्यालय में होली उल्लास: शिक्षकों ने एक-दूसरे को दी रंगभरी बधाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होली के अवकाश से पूर्व अंतिम कार्यदिवस पर उत्सव का माहौल नजर आया। शनिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर पूरी तरह से अबीर-गुलाल और होली के गीतों के रंग में सराबोर दिखा।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार और महामंत्री प्रवीण ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेंद्र भारसी, पुष्पेंद्र चौधरी, जोगेंद्र सिंह और निकास बालियान भी मौजूद रहे। वहीं, जूनियर शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, राजन वशिष्ठ, कपिल तोमर, रूपक राणा और प्राशीत राठी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाई।

महिला शिक्षकों ने भी बिखेरे रंग: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिला शिक्षक संघ की भागीदारी रही। महिला शिक्षकों ने बीएसए संदीप कुमार के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली। ऊषा चौहान, रश्मि मिश्रा, रितू, नेहा रोहल और रंजना मौर्य सहित अन्य शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

बीएसए संदीप कुमार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय कर्मचारियों और उपस्थित शिक्षकों के बीच जलपान का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय में सुशील कुमार, अंकुर तोमर, दीपक पाल, विपिन कुमार, राजेंद्र सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*होली मिलन: सीएमओ कार्यालय में गूंजे फाग के गीत*

How to Make a News Portal

होली मिलन: सीएमओ कार्यालय में गूंजे फाग के गीत

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 2 8 9 2
Total views : 227388

Follow us on