ट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआरदेशराजनीतिव्यापार

प्रगति मैदान में शुरु हुआ इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो

19वें ईवी एक्सपो का नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

ईवी सेक्टर में 2030 तक एक करोड़ वाहनों की होगी वार्षिक बिक्री: गडकरी
LP Live, New Delhi: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो-लिंक के माध्यम से की है। इस 19वें ईवी एक्सपो में नई प्रौद्योगिकी से निर्मित वाहनों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

भारत का प्रमुख ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी एक्सपो ’19वां ईवी एक्सपो 2023′ नई दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल नंबर 11, 12 और 12ए में शुक्रवार को शुरू हुआ। इस तीन दिवसीय एक्सपो में लगभग 218 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के नवीनतम और तकनीकी रूप से उन्नत, प्रदूषण मुक्त 2, 3 और 4 पहिया ई-वाहन, पार्ट्स और सहायक उपकरण, चार्जिंग समाधान और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि साल 2015 से भारत के पायनियर इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो का आयोजन करने और युवा उद्यमियों और स्टार्टअप को अपने इन्नोवेशंस को प्रदर्शित करने और ईवी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच तैयार हो रहा है।

ई-वाहनों की बढ़ी मांग
उन्होंने कहा कि आज देश के बाजार में छोटी बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग बढ़ती जा रही है। भारत में ईवी के इन वेरिएंट का निर्यातक बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि वाहन डेटाबेस के अनुसार भारत में 34.54 लाख ई-वाहन पहले से ही पंजीकृत हैं। भारत का ईवी बाजार 2030 तक बढ़कर एक करोड़ वार्षिक बिक्री तक पहुंचने और लगभग 5 करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि 2030 तक भारत में ईवी इको सिस्टम के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है। भारत में दुनिया में नंबर 1 ईवी निर्माता बनने की क्षमता है और हम भारत को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और बड़े पैमाने पर उपयोग में एक आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों में रेट्रोफिटिंग की भी अनुमति दी है। विनियमों को अंतिम रूप दे दिया गया रेगुलेशंस को अंतिम रूप दे दिया गया है और टेक्नोलॉजी प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। सरकार सार्वजनिक परिवहन और लॉजिस्टिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने का प्रयास कर रही है।

नए वाहन लांच
एक्सपो के पहले दिन विभिन्न कंपनियों द्वारा ई-स्कूटर, ई-बाइक, एल 5 ई-ऑटो और ई-लोडर जैसे कई यात्री और परिवहन ई-वाहन लॉन्च किए गए। इसके अलावा कई तकनीकी नवाचार भी पेश किये गए जिसमे एनर्जी एफ्फिसिएंट डिफरेंशियल, ट्यूबलेस व्हील, बैटरी और चार्जिंग समाधान आदि हैं। इस मौके पर ईवी एक्सपो 2023 के आयोजक राजीव अरोड़ा और ईवी एक्सपो के संस्थापक अनुज शर्मा ने बताया कि वे 2015 से ईवी एक्सपो का आयोजन कर रहे हैं और हर साल एक्सहिबीटर्स और विज़िटर्स की भागीदारी बढ़ रही है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button