उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआरदेशराज्य

विद्युत लोको शेड गाज़ियाबाद ने बनाया लोको कवच इंस्टालेशन का कीर्तिमान

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में 100 लोको कवच इंस्टॉलेशन का काम पूरा

रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बेहतर तकनीक
LP Live, New Delhi: दिल्ली मंडल के विद्युत लोको शेड, गाज़ियाबाद द्वारा ‘सर्वप्रथम 100 लोको कवच इंस्टॉलेशन’ का कार्य पूर्ण किया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ कीर्तिमान भी स्थापित किया गया है।

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए रेलवे का लोको कवच इंस्टालेशन कारगर साबित होगा, क्योंकि लोको मे कवच एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है जो ट्रेन दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लगाया जाता है। इसी मकसद से अपर सदस्य ट्रेक्शन रेलवे बोर्ड ने 100वें कवच इंस्टाल करने के कार्य का शुभारम्भ किया। यह कार्य विद्युत लोको शेड, गाज़ियाबाद द्वारा किया जा रहा है। ह कार्य भारतीय रेलवे के आधुनिककरण और सुरक्षा मानकों को ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 100 लोकोमोटिव में कवच इंस्टॉल करने के इस रिकॉर्ड को स्थापित कर, विद्युत लोको शेड ने न केवल अपनी दक्षता का प्रमाण प्रस्तुत किया है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

सुरक्षा मानक बेहतर करना प्राथमिकता
विद्युत लोको शेड ग़ाज़ियाबाद मे एक लोकोमटिव मे कवच इंस्टाल करने मे एक दिन का समय लगता है। यह टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। भारतीय रेलवे की सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मंडल का विद्युत् लोको शेड लगातार प्रयासरत हैं। यह कवच प्रणाली भारतीय रेलवे के आधुनिककरण के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में देखी जाती है। इससे न केवल दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा बल्कि यात्रा की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button