दिल्ली-एनसीआरराजनीतिशिक्षासाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्महरियाणा

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ‘श्री श्याम महिमा’ पुस्तक का विमोचन

वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि दिनेश शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक

पुस्तक में सिमटा है भारतीय संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्थाओं का परिचय
LP Live, New Delhi: वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ द्वारा लिखित आध्यात्मिक पुस्तक ‘श्री श्याम महिमा’ का विमोचन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है, जिसमें दिल्ली मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल रहे।

दिल्ली के उत्तर पूर्व जिले के गांव हरेवली की गऊशाला के गोपाल गऊसदन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रिमंडल के अभिनंदन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, नरेला सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह और अन्य विधायकों ने आध्यात्मिक पुस्तक ‘श्री श्याम महिमा’ का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ हैं। गोपाल गऊशाला प्रबंधन समिति द्वारा दिल्ली की सरकार के अभिनंदन कार्यक्रम के मौके पर दिनेश शर्मा की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्वागत और सम्मान करके अभिनंदन किया गया।

तीर्थ स्थलों व धार्मिक महत्व का वर्णन
समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार विनीत पांडेय ने ‘श्री श्याम महिमा’ पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘श्री श्याम महिमा’ पुस्तक लेखक एवं वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ द्वारा लिखित, एक उत्कृष्ट पुस्तक है, जो भारतीय संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्थाओं का संपूर्ण परिचय प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक में भारत की धार्मिक धरोहरों के साथ श्रीश्याम जी के आध्यात्मिक महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में कुल सात खंड हैं। भारत की भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक के साथ-साथ विभिन्न तीर्थस्थलों की पवित्रता और उनके धार्मिक महत्व का वर्णन किया है।

खाटू श्याम धामों का विवरण
लेखक दिनेश शर्मा ने श्रीश्याम जी के लौकिक जीवन, उनके विचारों और कर्मों के प्रति समाज में फैले विश्वास का वर्णन किया गया है। उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को इस तरह से प्रस्तुत किया है कि यह पुस्तक पाठकों के मन में गहरी छाप छोड़ने में सक्षम है। सुप्रसिद्ध श्रीश्याम तीर्थ स्थलों चुलकाना श्री श्याम धाम, श्री खाटू श्याम धाम, सिसला धाम आदि का विशेष विवरण दिया है।

श्याम भक्तों के लिए उपयोगी कृति
अभिनंदन समारोह में समापन अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नरेला योगेन्द्र चंदोलिया ने दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ की पुस्तक विमोचन पर दिनेश को बधाई दी तथा ‘श्री श्याम महिमा’ पुस्तक को श्याम भक्तों के लिए उपयोगी कृति बताया। दरअसल, कैथल जिले के गाँव फरल में जन्मे दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ ने साहित्य के क्षेत्र अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। कवि सम्मेलनों में भी दिनेश शर्मा ने अपने काव्यपाठ से खूब लोकप्रियता अर्जित कर रहे हैं। अभिनंदन कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ ने काव्यपाठ और संचालन भी किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button