देशराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस नेता किरण चौधरी व श्रुति चौधरी ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

हरियाणा कांग्रेस के लिए माना जा रहा है बड़ा झटका 
LP Live, New Delhi: हरियाणा कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मां-बेटी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को हरियाणा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा तरुण चुघ आदि नेताओं की मौजूदगी में किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भाजपा का दामन थामा है। दोनों नेताओं ने एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। किरण चौधरी व श्रुति चौधरी को भाजपा में शामिल होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अभिनंदन किया है और उम्मीद जताई कि हरियाणा में भाजपा संगठन को मजबूत करने में दोनों महिला नेता अपने राजनीतिक अनुभव के साथ काम करेंगी। गौरतलब है कि आगामी अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है। वहीं भाजपा में शामिल होने पर किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है और वे भी भाजपा में जुड़ रहे हैं, ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button