
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त जिले के प्रथम एससीईटी इंक्यूबेशन फोरम के आधिकारिक प्रमाणपत्र के विमोचन, हाइब्रिड ई-रिक्शा और चैटबॉट सारा के अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल संस्था के वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, एसडीसीईटी इंक्यूबेशन फोरम के डायरेक्टर अनुभव कुमार एवं कार्यकारिणी समिति ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इनोवेटिव हाइब्रिड ई-रिक्शा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट सारा तकनीकी प्रतिभा का परिचय है। कहा कि मुजफ्फरनगर जिले के पहले सरकारी मान्यता प्राप्त इंक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। इंक्यूबेशन फोरम के डायरेक्टर अनुभव कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से आधिकारिक पहचान मिलने के बाद अब स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए फाइनेंशियल ग्रांट, डिजाइनिंग, मार्केटिंग तथा हर संभव तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल मुजफ्फरनगर को एक प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने और क्षेत्र में नए रोजगार सृजित करने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में सिद्धार्थ शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Post Views: 169













Total views : 412262