खेलदेशराजनीतिहरियाणा

एशियाई खेलों में पदक विजेता बने हरियाणा के खिलाड़ियों का सम्मान

झज्जर और पंचकूला में 2 शूटिंग रेंज की स्थापना होगी

खेलों इंडिया योजना के तहत दस केंद्रों का किया उद्घाटन
LP Live, Chandigarh: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चीन के 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर आए हरियाणा के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इन एशियाई खेलों में हरियाणा के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और भारत के लिए 30 पदक हासिल किए हैं।

तीरंदाजी के बनेंगे 2 प्रशिक्षण केंद्र
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि शूटिंग में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा जिला झज्जर के गांव निमाना तथा पंचकूला के सेक्टर-32 में शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। वहीं जिला यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में और फरीदाबाद के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 2 तीरंदाजी के केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

10 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के सम्मान समारोह से पहले खेलो इंडिया योजना के तहत हरियाणा में 10 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन कर उन्हें प्रदेश वासियों को समर्पित किया। ये केंद्र जिला अंबाला, फरीदाबाद, पलवल, यमुनानगर, जींद, झज्जर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, कैथल और भिवानी में स्थापित किए गए हैं। केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से हरियाणा के लिए 15 खेलो इंडिया केंद्रों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 10 केंद्रों शुरु कर दिया गया है। जबकि शेष 5 केंद्र भी अगले वर्ष हिसार, सिरसा, नूंह, सोनीपत और करनाल स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण, धर्मपाल गोंदर, मेयर श्रीमती रेणू बाला गुप्ता, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, जिला उपायुक्त अनीश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button