उत्तर प्रदेशराजनीतिसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्महरियाणा

अयोध्या में रामललला के दर्शन करने पहुंची हरियाणा सरकार

सीएम नायब सैनी व उसके कैबिनेट मंत्रियों ने श्रीराम दर्शन कर की पूजा

LP Live, Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम लला की प्रतिमा के प्रतिष्ठान समारोह के बाद यहां दर्शन और पूजा के लिए विभिन्न राज्यों की सरकार भी पहुंच रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी अपने पूरे कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचकर श्रीराम लला के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान रामलला के दर्शन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि रामलला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता का दर्शन श्री अयोध्या जी धाम, राम जन्मभूमि पहुंचकर किया। भगवान राम मर्यादा और नैतिकता के हमारे मापदंड हैं। उनके आदर्शों, मर्यादाओं और राम राज्य के सद्गुणों के साथ हरियाणावासियों की सेवा में जुटा रहूंगा। ये संकल्प और आशीर्वाद हमें रामलला की कृपा से ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हमारी संस्कृति, हमारी आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हमें 500 वर्षों के बाद आज देखने को मिला है। एक अलग ऊर्जा भगवान श्रीराम के दर्शन करने से मिलती है। हमारी आस्था के केंद्र अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करके उस अनुभूति का अनुभव आनंद आया है।

करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र
सीएम सैनी ने कहा कि जब करोड़ों लोगों ने स्वयं अपनी आंखों से प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखा। ये सब हमारे लिए गौरव का क्षण है। मैं यूपी सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं। पीएम मोदी ने इस भव्य और दिव्य मंदिर का भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी किया है। ये हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र बिंदु है। आज मुझे बहुत गर्व की अनुभूति महसूस हुई है। आज इस पवित्र धरती पर भगवान श्रीराम के दर्शन करने का अवसर मिला है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button