

चालीस किलोमीटर के दायरे में40 मिनट पूर्व मिल जाएगी बिजली गिरने की सूचना
LP Live, New Delhi: देश में अब आसमानी बिजली गिरने अर्थात वज्रपात की जानकारी पहले देने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने करीब 48 सेंसर के साथ स्थापित एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क के आधार पर ही दामिनी ऐप को विकसित किया गया है, जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है।
मौसम विभाग के अुनसार तैयार किया गया दामिनी ऐप एक मोबाइल ऐप है, जिसे बिजली गिरने से लोगों को सावधान करने के लिए महाराष्ट्र के के पुणे स्थित केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान ने विकसित किया है। दामिनी ऐप समय से पहले ही बिजली, वज्रपात, ठनका वगैरह की संभावना की सटीक जानकारी देता है। रिपोर्टस के मुताबिक यह नेटवर्क बिजली गिरने का सटीक पूर्वानुमान बताता है तथा बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ ही यह वज्रपात की गति भी बताता है।

जानमाल की सुरक्षा में अहम
इस ऐप में बिजली गिरने पर बचाव करने तथा सुरक्षा के उपाय के अलावा प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी भी दी गई है। बिजली गिरने की घटना इंसानों और मवेशियों के लिए घातक होती है। बिजली गिरने की घटना को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन इससे बचा जा सकता है। बिजली गिरने की स्थिति के बारे में जागरूकता बहुत जरूरी है। दामिनी ऐप के माध्यम से इसका पूर्वानुमान लग जाता है और ऐसे में लोगों के पास पर्याप्त समय होता है कि वे सुरक्षित जगह पर चले जाएं अर्थात सतर्क होकर जानमाल की क्षति से समय रहते बचा जा सकता है।
दामिनी ऐप डाउनलोड करना आसान
दामिनी ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। एंड्रायड मोबाइल प्रयोग करने वाले व्यक्ति इसे गूगल प्ले स्टोर या एंड्रायड लिंक और आईफोन का प्रयोग करने वाले नागरिक इसे एप्पल स्टोर या आईओएस लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा। डाउनलोड करने के बाद इसमें पंजीकरण करना होता है। इसके लिए आपको अपना नाम, लोकेशन इत्यादि दर्ज करना होगा। यह जानकारियां देने के साथ ही यह दामिनी ऐप काम करना शुरू कर देती है तथा हमारी लोकेशन के 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी ऑडियो मैसेज और एसएमएस से देती है।
