हरियाणा

हरियाणा विधानसभा में मिला मिलेट्स व्यंजनों का जायका

मिलेट्स लंच में 9 मोटे अनाजों से बनाए गये 25 पकवान

खेती विरासत मिशन ने तैयार किये मिलेट्स विभिन्न तरह के व्यंजन
LP Live, Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने की मुहिम मंगलवार को हरियाणा विधान सभा में भी देखने को मिली। संसद के बाद हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कृषि एवं कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल की ओर से आयोजित मिलेट्स लंच में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विस उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व विस अध्यक्ष रघुवीर सिंह कादियान के अलावा सभी मंत्रियों, सभी विधायकों और अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने मोटे अनाज के व्यंजनों का स्वाद चखा।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पीएम मोदी की मिलेट्स पहल को प्रोत्साहित किया है। विधानसभा में मिलेट्स लंच में बाजरा समेत 9 मोटे अनाजों से बने मिलेट्स की चाय, स्नैक्स, चपाती, खीर व हलवा समेत 25 पकवान शामिल किये गये। दोपहर के इस भोज के सभी व्यंजन खेती विरासत मिशन के कार्यकारी निदेशक उमेन्द्र दत्त के नेतृत्व में हैदराबाद के जाने-माने मिलेट्स शेफ़ रामबाबू की टीम ने तैयार किए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। यह भारत के मोटे अनाजों के प्रचलित प्राचीन आहार को बढ़ावा देगा और इस प्रकार यह ‘आहार ही औषधि’ का काम भी करेगा।

स्वास्थ्यवर्धक तत्वों की मात्रा
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि मोटे अनाजों में प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ये मोटापा, शुगर और उच्च रक्तचाप इत्यादि समस्याओं से तो बचाते ही हैं साथी हार्मोनल संतुलन में भी काफी कारगर हैं। यह हमारी खेती-किसानी के लिए भी लाभकारी है। विस अध्यक्ष ने इस प्रयास के लिए कृषि एवं कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल का आभार व्यक्त किया। मोटे अनाजों से पकवान बनाने के लिए उन्होंने खेती विरासत संस्था के प्रयास की भी सराहना की।

स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद
खेती विरासत मिशन के कार्यकारी निदेशक उमेन्द्र दत्त ने बताया कि आम लोगों को मिलेट्स के नाम पर सिर्फ बाजरा या रागी की जानकारी है। आज के मिलेट्स लंच में शामिल पकवान जिनमें मिलेट्स की चाय, स्नैक्स, चपाती, खीर व हलवा समेत अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button