देशराजनीतिहरियाणा

हरियाणा: पूर्व सांसद अशोक तंवर ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस में लंबे राजनीति कैरियर के बाद आप को दिया झटका

भाजपा मुख्यालय में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, महासचिव अरुण सिंह रहे मौजूद
LP Live, New Delhi: हरियाणा के पूर्व सांसद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी को आइना दिखाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले आप को झटका देने वाले अशोक तंवर हरियाणा की राजनीति में लंबे समय से सक्रीय हैं।

भाजपा के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी आदि नेताओं की उपस्थिति में आप छोड़कर आए अशोक तंवर ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने तंवर को पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के विस्तार के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अशोक तंवर आज हमारी पार्टी में शामिल हुए है। मनोहर लाल ने कहा कि वे भले ही यह कांग्रेस पार्टी में रहे हो, लेकिन यह मेरे भांजे लगते है। क्योंकि इनकी माता का और मेरा गांव एक ही है। उस नाते से हम पहले भी मिलते रहे हैं। वहीं हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इस मौके पर अशोक तंवर सहित भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी में सबका मान सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर के भाजपा में आने से निश्चित ही भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की होने वाली एतिहासिक जीत अशोक तंवर के आने के बाद और भी बड़ी होगी। अशोक तंवर ने अपने साथियों के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मूुलाकात की, जिन्होंने तंवर का भाजपा में स्वागत किया।

एक दशक में बदला है देश: अशोक तंवर
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश बदला है। देश की एकता को लेकर अब बड़े पैमाने पर काम हुआ है, करोड़ों लोगों का भाग्य बदले, उनका जीवन स्तर ऊपर उठे, देश दुनिया में शीर्ष पर पहुंचे इसके लिए पूरे टीम के रूप में जो काम हुआ है उससे वह और उनके सभी साथियों ने इसी राजनीति में काम करने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि विकास की यात्रा में देश जब 2047 में 100 साल पूरे करेगा, तब दुनिया के शीर्ष पर भारत होगा। अशोक तंवर ने कहा 2024 के अंदर लोकसभा में सभी रिकॉर्ड हम पार करेंगे और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस मौके पर अशोक तंवर के साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद टोहाना,नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस में कई अहम पदो पर रहे तंवर
अशोक तंवर का हरियाणा लंबा राजनीतिक कैरियर है। लंबे समय तक वह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले हुड्डा और अशोक तंवर में अनबन के चलते उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, जिसके बाद तंवर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले अशोक तंवर ने कांग्रेस छोड़ने के करीब सवा साल बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का पटका पहना और हरियाणा में दीदी की पार्टी के अध्यक्ष बन कैडर बनाने में जुट गए। करीब 6 महीने के बाद तंवर टीएमसी भी छोड़ दी। टीमएसी को अलविदा कहने के बाद अशोक तंवर ने तेजी से उभर रही आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस पार्टी में वह काफी सक्रिय रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button