उत्तर प्रदेशकरियरट्रेंडिंगदेश

वैज्ञानिक डॉ. ऋतु और उद्यमी नवीन को मिलेगा ‘यूपी गौरव सम्मान’

योगी सरकार की गौरव सम्मान समिति ने किया चयन

डॉ. ऋतु ने चंद्रयान मिशन में निभाई अहम भूमिका
कानपुर के उद्यमी नवीन ने भारत को दिया अपना पहला यूनिकॉर्न
LP Live, Lucknow: विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो विभूतियों वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव और उद्यमी नवीन को यूपी सरकार ‘यूपी गौरव’ सम्मान से सम्मानित करेगी। योगी सरकार यूपी दिवस पर विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली दो विभूतियों को सम्मानित करेगी। यह सम्मान यूपी दिवस के मौके पर प्रदान किया जाएगा।

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए गठित समिति ने इन दोनों विभूतियों में चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव और फोर्ब्स, फॉर्च्यून जैसी पत्रिकाओं के कवर पर नियमित रूप से छाए रहने वाले कानपुर के उद्यमी नवीन तिवारी शामिल हैं। गौरतलब है कि लखनऊ की निवासी वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव ने भारत के मार्स से ऑर्बिटर मिशन, मंगलयान के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक भी थीं। मंगलयान इसरो की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक था। इसने भारत को मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना दिया था। डॉ. ऋतु करीधल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में अपनी बीएससी पूरी की। वह छह महीने तक लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध छात्रा रही हैं। उन्हें वार्षिक दीक्षांत समारोह 2019 के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा डीएससी की मानद उपाधि (मानद डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया है। करीधल 1997 से इसरो के लिए काम कर रही हैं। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए वह आईआईएससी, बैंगलोर में भी रही हैं।

कानुपर के उद्यमी नवीन ने दिये दो यूनिकॉर्न
फोर्ब्स और फॉर्च्यून जैसी पत्रिकाओं के कवर पर नियमित रूप से छपने वाले कानुपर के नवीन तिवारी उत्तर प्रदेश और भारत को दुनिया में गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने दो यूनिकॉर्न बनाए और भारत को अपना पहला यूनिकॉर्न दिया। उन्होंने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के स्थानीय व्यवसायों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जोड़ता है। उनका लॉक स्क्रीन सॉफ़्टवेयर वैश्विक स्तर पर 40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन पर मौजूद है। उद्यमी नवीन ने भारत को विश्व मंच पर स्थापित करने के साथ ही 26 देशों में उपस्थिति दर्ज की है। साथ 3000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button