उत्तर प्रदेशकरियरट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआरराजनीतिव्यापार

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ

राष्ट्रपति ने निवेश, अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास को सराहा

यूपी आज देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य इकोनॉमी : द्रौपदी मुर्मू
भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के संकल्प को पूरा करने में यूपी का अहम योगदान : राष्ट्रपति
LP Live, Greater Noida: राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि यूपी की ही नहीं, बल्कि भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य अर्थव्यवस्था है, जिसका देश के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के संकल्प को पूरा करने में यूपी का योगदान अहम है।

यह बात गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करने के दौरान कही। उन्होंने ट्रेड शो में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए यहां आयोजित प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए यूपी के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ट्रेड शो में 2000 से अधिक निर्माता अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 साल में देश के आर्थिक विकास में अपना विशेष योगदान दिया है। यूपी की जीडीपी 2016-17 में 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंच गई है। इकोनॉमिक ग्रोथ की ये उपलब्धि नि:संदेह सराहनीय है। भारत जो आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और शीघ्र ही यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पबद्ध है। इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में यूपी सरकार और यहां की जनता महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

 

एमएसएमई इकाईयों में अव्वल यूपी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी में एमएसएमई के लिए अच्छा ईको सिस्टम विकसित कर 96 लाख एमएसएमई इकाइयों के साथ यूपी देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर है। लैंडलॉक राज्य होने के बावजूद प्रदेश का निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। राज्य का निर्यात 2017-18 में 88 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख 75 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। हाल ही में जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित है, जिसके लिए यूपी के आगरा, लखनऊ, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में जी-20 के विभिन्न समिट आयोजित हुए। वहीं ग्रेटर नोएडा में अब आयोजित ये ट्रेड शो भी जरूर सफल होगा। उन्होंने कहा कि जी- 20 सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाए गये डिक्लेरेशन में अनलॉकिंग ट्रेड फॉर ग्रोथ के अंतर्गत लोकल वैल्यू क्रियेशन और एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानने तथा एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लक्ष्यों को शामिल किया गया है।

विश्वभर के प्रतिनिधियों की भागीदारी
विश्व के विभिन्न देशों के 400 से अधिक बायर्स इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जी-20 के लक्ष्यों के अनुरूप भारत के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगा। इस ट्रेड शो के माध्यम से 2000 से ज्यादा एग्जिबिटर्स अपने उत्पादों को देश और दुनिया के उद्यमियों, एक्सपोर्टर्स के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इनमें ओडीओपी से लेकर हेल्थकेयर, फूड प्रॉसेसिंग, फार्मा, डेयरी,इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स समेत तमाम सेक्टर्स शामिल होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के कई विभाग भी अपने स्टॉल के माध्यम से प्रदेश की क्षमता और विकास का रोडमैप प्रदर्शित करेंगे। यहां हस्तशिल्प पर आधारित उत्पादों के साथ साथ राज्य के युवा उद्यमियों विशेषकर महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button