देश
राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2022/10/FB_IMG_1665401938208-780x470.jpg)
LP Live Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार हृदयविदारक है।समस्त कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। इस दुःख की घड़ी में मैं अखिलेश यादव और उनके परिवार के साथ हूं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने दुख प्रकट करते हुए पोस्ट शेयर की है।
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2024/06/InShot_20240612_145336199.jpg)