अरुणाचल प्रदेशउत्तर प्रदेशराजनीतिसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

रामलला का दर्शन कर भावविभोर हुआ अरुणाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल

उत्तर प्रदेश की अतिथि देवो भव की परंपरा को सीएम पेमा खांडू ने सराहा

योगी सरकार के मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी किया भव्य स्वागत
LP Live, Ayodhya/Lucknow: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या पहुंचे, जहां योगी सरकार ने भव्य स्वागत किया। संकटमोचन हनुमान और श्रीरामलला के दर्शन कर पूरा मंत्रिमंडल भावविभोर हो गया। अरुणाचल प्रदेश का पहला राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल है, जिसने प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ राम मंदिर में दर्शन करने अयोध्या में सबसे पहले महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उत्तर प्रदेश की अतिथि देवो भव की परंपरा देख सभी आगंतुक भावविभोर हो गए। दर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना भी हो गया। अयोध्या पहुंचने पर योगी सरकार के कृषि व अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू व उनके कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को माला पहनाया, अंगवस्त्र भेंट किया और माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने उनके स्वागत में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अरुणाचल प्रदेश से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

निहाल हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों सहित 70 लोगों का प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर दर्शन करने आया है। सीएम पेमा खांडू ने कहा कि वह दो साल पहले भी अयोध्या आया था, जब श्री राम मंदिर का निर्माण चल रहा था। बहुत उत्साहित हूं कि राम मंदिर बन गया है और मैं दर्शन करने आया हूं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में अरुणाचल भवन निर्माण कराए जाने को लेकर हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 500 वर्षों बाद राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है। अब रामराज भी आ गया है। देश विकास की नई गाथा लिखेगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button