उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

राज्यसभा चुनाव: भाजपा की आठ व सपा की दो सीट पर जीत

सपा विधायकों की क्रास वोटिंग से भाजपा का आठवा प्रत्याशी जीता

राज्यसभा चुनाव में सपा को लगा तगड़ा झटका
LP Live, Lucknow: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशी मैदान में थे। राज्यससभा चुनाव में यूपी से भाजपा के सभी आठों प्रत्यााशि‍यों ने जीत दर्ज की है। जबकि सपा के खाते में केवल दो सीटें गई हैं।

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरु हुई तो पता चला कि सपा के विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग की है, हालाकि एनडीए की तरफ से भी सपा के पक्ष में एक विधायक ने वोट डाला है। बरेली से सपा विधायक शजिल इस्लाम का वोट अवैध घोषित कर दिया गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी को 38, आरपीएन सिंह को 37, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 38, साधना सिंह को 38, संगीता बलवंत को 38, अमरपाल मौर्य को 38 व संजय सेठ को सपा के आलोक रंजन से ज्यादा यानी 29 वोट मिले, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है। जबकि सपा के रामजी लाल को 37, जया बच्चन को 41 वोट तथा आलोक रंजन को महज 19 वोट मिले और हार गये। इस प्रकार भाजपा ने आठ व सपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button