उत्तर प्रदेश

योगी ने सैफई पहुंचकर दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि, राजकीय शोक किया घोषित

प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा उप्र शासन की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया

LP Live Desk:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई पहुंचकर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। योगी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने देश व प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इससे पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री ने लोक भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश शासन तथा प्रदेशवासियों की ओर से मुलायम सिंह यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तम्भ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। वह एक जुझारू नेता थे। समाजवादी विचारधारा से जुडे़ एक महत्वपूर्ण स्तम्भ थे। संघर्षों से तपे बढे़, प्रदेश की राजनीति के पांच दशक तक केन्द्र बिन्दु रहे। स्व. मुलायम सिंह यादव ने देश व प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। प्रदेश विधान सभा तथा विधान परिषद में लम्बे समय तक प्रतिनिधित्व किया। स्व. यादव ने तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना नेतृत्व प्रदान किया। संसद में सात बार प्रतिनिधित्व करने के साथ ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री के रूप में देश की उल्लेखनीय सेवा की।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button