मुजफ्फरनगर की बेटी ने संभाला नोएडा प्राधिकरण में नायब तहसीलदार का पद
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित है कुश्ती में गोल्ड मेडेलिस्ट दिव्या काकरान


योगी सरकार ने खिलाड़ियों के सम्मान में दिव्या को नायब तहसीलदार बनाया
LP Live, Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया, जिसने नोएडा प्राधिकरण में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली दिव्या काकरान को कुश्ती के लिए वर्ष-2020 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2020 में 68 किलो ग्राम वर्ग में कुश्ती का गोल्ड मेडल जीतने वाली दिव्या काकरान उत्तर प्रदेश की अकेली ऐसी महिला पहलवान हैं, जिन्हें खेलों में प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड मिला है। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित उत्तर प्रदेश की बेटी दिव्या काकरान अभी तक उत्तर रेलवे में नौकरी कर रही थी। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान को उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण प्राधिकरण नोएडा प्राधिकरण में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात किया है। दिव्या ने उत्तर प्रदेश के अहम प्राधिकरण नोएडा में अपना पद भार ग्रहण कर लिया है।

क्या है दिव्या काकरान पृष्ठभूमि
भारत की एक प्रसिद्ध महिला पहलवान दिव्या काकरान ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक दिलाए हैं। काकरान ने अपने दावं से अब तक 72 पदक जीते हैं। दिव्या काकरान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पुर बालियान गांव की रहने वाली हैं। पिता का नाम सूरजवीर तथा माता संयोगिता की सुपुत्री दिव्या काकरान ने 8 साल की उम्र से कुश्ती मे दांव आजमाने शुरु किये थे। दिव्या काकरान को आज भारत की बेटी, भारत की श्रेष्ठ महिला पहलवान, उत्तर प्रदेश की बेटी, उत्तर प्रदेश की बहू तथा उत्तर प्रदेश के जाट समाज की बेटी समेत अनेक नाम से संबोधित किया जाता है। दिव्या काकरान का विवाह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जाफरपुर गांव के मूल निवासी सचिन प्रताप सिंह के साथ हुई है। सचिन राष्ट्रीय स्तर के पॉवरलिफ्टर खिलाड़ी हैं। दिव्या काकरान के ससुर भानु प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा रहे हैं। दिव्या काकरान को उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े गिफ्ट की खूब सराहना हो रही है।
