देश

भारत ने स्वदेशी रॉकेट विक्रम-सबऑर्बिटल का सफल परीक्षण

इसरो ने प्रक्षेपित रॉकेट से आकाश को सुशोभित कर रचा इतिहास

LP Live, New Delhi:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने आकाश को सुशोभित करने के लिए भारत के पहले निजी विक्रम-सबऑर्बिटल(वीकेएस)रॉकेट को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित करके एक ओर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके लिए इसरो को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के लिए आकाश में प्रक्षेपित किये गये स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित रॉकेट विक्रम-एस की सफलता को भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए इसरों की टीम को बधाई। इस सफल प्रक्षेपन के केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व्यक्तिगत रूप से आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने, जब भारत के पहले निजी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण किया गया। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) का कहना है कि मिशन प्रारंभ फलतापूर्वक पूरा हुआ है। वहीं स्काईरूट एयरोस्पेस ने कहा कि विक्रम-एस ने आकाश को सुशोभित करने वाले भारत के पहले निजी रॉकेट के रूप में इतिहास रच दिया है।

साराभाई का सपना हुआ पूरा
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा भारत के लिए वह महत्वाकांक्षी सपना जो भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के पहले अध्यक्ष और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई ने अपनी प्रारम्भिक अत्यल्प संसाधनों वाली वैज्ञानिक व्यवस्था में बैठकर देखा था, आज शानदार ढंग से पूरा सिद्ध हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसरो ने स्वतंत्र भारत के 75 वर्षों के इतिहास में एक शानदार उपलब्धि प्राप्त करने के साथ ही अपनी गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि रॉकेट अधिकतम 81.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाता है और उसके बाद समुद्र में गिर जाता है तथा प्रक्षेपण की कुल अवधि लगभग 300 सेकंड ही होती है। उन्होंने कहा कि स्काईरूट अपने रॉकेट लॉन्च करने के लिए इसरो के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला पहला स्टार्टअप था। उन्होंने कहा कि देश का पहला निजी प्रक्षेपण (लॉन्च) होने के अलावा यह स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला मिशन भी है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button