भारत नुकसान पहुंचाने वालों को दे रहा है मुहंतोड़ जवाब: राजनाथ
झज्जर में महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

LP Live, Jhajjar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भारत इतना मजबूत हो रहा है कि अब भारत पर बुरी नजर डालने वालो को महुंतोड़ जवाब दिया जा रहा है। अब भारतीय सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और भारतीय सैनिक एवं सुरक्षा बल बुरी नजर डालने वालों को खुला जवाब दे रहे हैं।
यह बात राजनाथ सिंह ने रविवार को हरियाणा के झज्जर में महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर करते हुए कही। उन्होंने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट हवाई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने इसे बार-बार साबित किया है। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि जब से भारत को आजादी मिली है, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने और अस्थिरता पैदा करने के लिए आतंकवादियों को भेज रहा है। उन्होंने उरी और पुलवामा आतंकी हमलों के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि (दुस्साहस करने वालों को) मुंहतोड़ जवाब दिया गया। वहीं पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी गतिरोध के दौरान सैनिकों की बहादुरी को भी सराहा। उन्होंने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पहल का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी से प्रेरित एक नया भारतीय नौसेना ध्वज, ब्रिटिशकाल के लगभग 1,500 अप्रचलित कानूनों को समाप्त करने, राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा की स्थापना करने जैसी राष्ट्रीय सोच को आगे बढ़ाया है।
कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस का नाम लिये बिना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किए गए जी-20 के लोगो पर कमल के चित्र को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने भाजपा पर अपने चुनाव चिह्न को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जबकि सत्ताधारी दल ने दावा किया कि विपक्षी दल भारत के राष्ट्रीय फूल का अपमान कर रहा है। उन्होंने हरियाणा और झज्जर क्षेत्र को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में जब गतिरोध था, तब हमारे बलों ने अपने शौर्य और साहस का परिचय दिया था।
