दुनियादेश

भारत और तंजानिया के संबन्धों को मजबूत करने पर बल

बिरला ने की तंजानिया व जंजीबार की संसद अध्यक्षों से मुलाकात

राष्ट्रमंडल वार सिमिटरी में दिवंगत भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
LP Live, New Delhi: तंजानिया की राजधानी दार-एस-सलाम शहर में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया संसद के अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की और भारत व तंजानियां के बीच मैत्रीपूर्ण संबन्धों को और घनिष्ठ बनाने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय दल केन्या से तंजानिया पहुंचा, जहां तंजानिया की राजधानी दार-एस-सलाम हवाई अड्डे पर तंजानिया सरकार और तंजानिया में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने भारतीय संसद के सदस्यों का स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यहां तंजानिया की संसद अध्यक्ष डॉ तुलिया एक्सन से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बिरला ने भारत और तंजानिया के पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को ओर प्रगाढ़ बनाने की दिशा में कहा कि दोनों देशों के के बीच संबन्ध साझा मूल्यों, उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष की विरासत और देशवासियों की प्रगति और समृद्धि की प्रबल इच्छा पर आधारित हैं और तंजानिया की विकास यात्रा में भारत हमेशा से एक विश्वसनीय भागीदार रहा है।

आईआईटी से मिलेगी मदद
बिरला ने दोनों देशों के संबंधों के विस्तार की दिशा में नवाचार और प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों में काम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो अफ्रीका महाद्वीप में महत्वपूर्ण अर्थव्यस्था के रूप में तंजानिया और भारत की साझेदारी से दोनों देशों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। भारत के बाहर पहला आईआईटी तंजानिया में स्थापित किया जा रहा है, जिससे तंजानिया के मानव संसाधन विकास में मदद मिलेगी। वहीं उन्होंने भारत की जी-20 की अध्यक्षता का उल्लेख करते हुए कहा कि जी-20 के साथ भारतीय संसद इस वर्ष जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के पी-20 सम्मेलन भी करेगी। इसमें भारत इस मंच के माध्यम से वैश्विक मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान करने का प्रयास करेगा। बिरला ने कहा कि उच्च स्तरीय यात्राओं से राजनीतिक और संसदीय संबंध मजबूत होने से केवल दोनों देशों और संसदों के बीच घनिष्ठता ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

जंजीबार स्पीकर से मुलाकात
बैठक के दौरान जंजीबार हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर जुबैर अली मौलिद से बातचीत के दौरान बिरला ने कहा कि भारत और जंजीबार के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। बिरला ने कहा कि कई भारतीय जंजीबार में बस गए, जिससे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास हुआ। वर्ष 1974 में भारत जंजीबार में कोंसुलेट खोलने वाला पहला देश था, जिसके कारण भारत और जंजीबार के बीच कई उच्च स्तरीय राजनीतिक यात्राएं हुईं। बिरला और भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दार एस सलाम में राष्ट्रमंडल वार सिमिटरी में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button