देशबिहारराजनीति

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

शाम को फिर लेंगे नौवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ

LP Live, Patna:बिहार में जदयू-राजद की तल्खी के बाद आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार का अंत हो गया। अब नीतीश कुमार राजग गठबंधन के साथ शाम को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जहां राजग गठबंधन के साथ नई सरकार बनाई जाने की संभावना है।

पटना में रविवार मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधानमंडल दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफा देने की पुष्टि की। इसका कारण बताते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि उनके काफी प्रयासों के बावजूद कोई काम ठीक नहीं हो रहा था और सरकार चलाने में दिक्कत और परेशानी हो रही थी। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि एक नया गठबंधन बड़ी मेहनत करके बनाया गया, उसमें कोई काम नही हो रहा था। इसलिए पिछले गठबंधन से नाता तोड़कर नए गठबंधन के साथ सरकार बनाने का फैसला किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने सुबह राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। इससे पहले जदयू के विधायक दल की बैठक में इस्तीफे को लेकर औपचारिक फैसला लिया गया और फिर राजभवन जाकर नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

आज ही फिर लेंगे सीएम पद की शपथ
उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन’ से अलग होकर अब नया गठबंधन बनाएंगे। बताया जा रहा है कि अब जदयू राजग के साथ गठबंधन करके सरकार बनाएंगे। बिहार की राजनीति में हो रही हलचल के बीच बताया जा रहा है कि रविवार शाम तक ही नीतीश कुमार भाजपानीत राजग गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इन्हीं राजनीतिक सरगर्मियों के बीच रविवार को मुख्यमंत्री आवास से राजभवन तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम आवास से राजभवन तक के रास्ते को बेरकेडिंग कर दिया गया है। उधर भाजपा नेता एवं बिहार के नए प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि भाजपा विधायकों ने जद(यू) के समर्थन से बिहार में राजग की सरकार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भाजपा विधायक दल की बैठक
बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है। अब भाजपा, जेडीयू और हम के विधायक दल की संयुक्त बैठक में सरकार का नेता चुना जाएगा और इसके बाद एनडीए गठबंधन के नेता बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शाम को पटना पहुंचेंगे, जहां बिहार की नई सरकार को शाम को ही शपथ दिलाई जाएगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button