हरियाणा

फरीदाबाद में देश का पहला राष्ट्रीय कोष राष्ट्र को समर्पित

केंद्रीय मंत्री डा.जितेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन

LP Live, Faridabad:
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के फरीदाबाद में जीवन विज्ञान डेटा-‘इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर’ (आईबीडीसी) के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय भंडार कोष (रिपॉजिटरी) राष्ट्र को समर्पित किया।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान एवं प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को फरीदाबाद में हरियाणा जीवन विज्ञान डेटा-‘इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर'(आईबीडीसी) का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस सेंटर में देशभर में 50 से अधिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं से 2,08,055 प्रस्तुतियों से 200 बिलियन से अधिक आधार एकत्रित किए हैं। आईबीडीसी का डैशबोर्ड देश भर में अनुकूलित डेटा सबमिशन, एक्सेस, डेटा विश्लेषण सेवाएं और रीयल-टाइम सार्स सीओवी-2 प्रजाति की निगरानी मॉनिटरिंग प्रदान करता है।
वित्तपोषित अनुसंधान का डेटा अनिवार्य
भारत में सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान से उत्पन्न सभी जीवन विज्ञान डेटा को संग्रहीत करना आईबीडीसी के लिए अनिवार्य किया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार के जैव-प्रौद्योगिकी–गर्व(बायोटेक-प्राइड) दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत में सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान से उत्पन्न सभी जीवन विज्ञान डेटा को संग्रहीत करना आईबीडीसी के लिए अनिवार्य किया गया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), भुवनेश्वर में डेटा ‘आपदा रिकवरी’ साइट के साथ क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी), फरीदाबाद में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के समर्थन से स्थापित किया गया है। इसमें लगभग 4 पेटाबाइट की डेटा भंडारण क्षमता है और इसमें ‘ब्रह्म’ उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) सुविधा भी है। संगणकीय (कम्प्यूटेशनल)-गहन विश्लेषण करने में रुचि रखने वाले शोधकर्ताओं के लिए आईबीडीसी में कम्प्यूटेशनल आधारभूत ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) भी उपलब्ध कराया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button