Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता नजरबंद

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता नजरबंद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/ मेरठ: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ में कार्यक्रम से पहले पुलिस और प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकद पूर्ण तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के गांव पीनना निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक पर पुलिस पहरा बैठाया गया है। शनिवार रात से उनके घर पुलिस तैनात है, जिसके चलते उन्होंने नजर बंद करने की जानकारी मीडिया को दी है।

How to Make a News Portal

पीनना निवासी सुमित मलिक ने का दावा है कि वे विभागीय योजनाओं में कथित घोटालों और रिकवरी से जुड़े मामलों की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री से करना चाहते है, जिसके लिए वह मेरठ कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए उनके घर पर पुलिस तैनात कर नजरबंद करने का प्रयास किया। उन्हें मेरठ के कार्यक्रम में जाने से रोका जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने नजरबंद करने की बात से इनकार किया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378812

Follow us on