करियरट्रेंडिंगदेशराजनीति

देशभर से 31 लोगों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त को राष्ट्रपति पदक

तीन लोगों को मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक का सम्मान दिया जाएगा
LP Live, New Delhi: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने देशभर में 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार 2023 प्रदान करने के लिए अनुमोदन किया है जिनमे 03 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 07 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 21 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। इनमें तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है।

जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एक मुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय, संगठन तथा राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
गणतंत्र दिवस के मौके पर सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक का सम्मान मिजोरम के मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत) तथा सुश्री मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत) के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सूरज आर (मरणोपरांत) को दिया जा रहा है। जबकि उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए साहिल भीसु लाड गोवा, सुश्री काजल कुमारी झारखण्ड, नवीन कुमार डी तेलंगाना, विनोद कुमार सीमा सड़क संगठन, हवलदार शेरा राम रक्षा मंत्रालय, मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को दिया जाएगा।

जीवन रक्षा पदक
राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक के लिए एम एस अनिल कुमार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, जीतम परमेश्वर राव आंध्र प्रदेश, समरजीत बसुमतारी असम, सुदेश कुमार चंडीगढ़, जस्टिन जोर्ज केरल, विल्सन केरल, पद्मा थिंलेस व मोहम्मद अफजल लद्दाख, श्रीमती आदीका राजाराम पाटील, श्रीमती प्रीयंका भारत काळे तथा श्रीमती सोनाली सुनील बालोडे महाराष्ट्र, श्री मारिया माइकल ए तथा एस विजयकुमार, तमिलनाडू, नरेश जोशी उत्तराखंड, अर्जुन मलिक सीमा सड़क संगठन, अमित कुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल, शेर सिंह तथा सोनू शर्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, अबदुल हमीद तथा सुनील कुमार मिश्रा रक्षा मंत्रालय के अलावा शशिकांत कुमार रेल मंत्रालय के नाम का अनुमोदन किया है।
—-
रेलवे को 16 पदक
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल अधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए पदक से अलंकृत करने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार बनारस लोकोमोटिव वर्क्स के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवी सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा रेलवे सुरक्षा से जुड़े 15 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इनमें रेलवे सुरक्षा विशेष बल के उप महानिरीक्षक विवेक सागर, उत्तर रेलवे (रेलवे बोर्ड) में परियोजनाएं उप महानिरीक्षक महेश्वर सिंह, उत्तर रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार, पूर्वोततर रेलवे के निरीक्षक दशरथ प्रसाद, रेलवे सुरक्षा विशेष बल की छठवीं वाहिनी के निरीक्षक रमेश चंद्र, पूर्व मध्य रेलवे के उप निरीक्षक सुशांत दुबे, जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी के उप निरीक्षक बिजेंद्र कुमार राय और उप निरीक्षक कुन्दन लाल वर्मा, पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंहव रमेश चंद सिंह और प्रधान आरक्षक मुहम्मद साजिद सिद्दीकी, पश्चिम रेलवे के सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, पूर्व रेलवे के प्रधान आरक्षक आलमगीर हुसैन व मनोज लोहारा तथा रेलवे सुरक्षा विशेष बल में बारहवीं वाहिनी के आरक्षक सतबीर सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button