मुजफ्फरनगर में अहिल्याबाई जयंती पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार, उत्साह से मनाया पर्व
पाल समाज के लोगों के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी किया नमन


LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धाभाव और उल्लास से मनी। नगर के अहिल्याबाई चौक पर हवन-पूनज हुआ, जिसके बाद उनके प्रतिमा पर पुष्पअर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान भाजपा, सपा सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी वहां पहुंचकर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शाम को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पाल समाज के लोगों ने भाग लिया।
अहिल्याबाई होकर की 299वीं जयंती का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने हवन में शामिल होकर किया। इस दौरान समाज के लोगों के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, कादिर राणा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल आदि ने हवन में आहुति देने के बाद अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांली दी। इसके बाद वहां उमेश पाल ने छबील लगाकर दिनभर सेवा की। इस अवसर पर शैतान सिंह पाल ने कहा कि इस देश की सभी नारी सम्मानीय है, लेकिन देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी देवी सभी समाज के लिए प्रेरणादायक है। वह जनसेवक, कुशल प्रशासक और शासक थी, जिन्होंने 30 साल अच्छे प्रशासक के रूप में शासन चलाया है। उधर, दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ कूकड़ा चौराहे से शोभायात्रा शुरू हुई, जिसमें 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ बड़े डीजे शामिल हुए। सभी पहले कच्ची सड़क स्थिति मां भगवति मंदिर पर पहुंचे, जहां से शोभायात्रा शुरू हुई। इसके बाद शोभायात्रा अहिल्याबाई से अंसारी रोड, शिवचौक होते हुए आनंदपुरी में पहुंची। वहां शोभायात्रा से कच्ची सड़क स्थित मंदिर पर आकर सम्मन्न हुई। अहिल्याबाई जयंती पर कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पांकर पाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण, अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल, विनय पाल, दर्शन सिंह, कुलबीर पाल, सतपाल सिंह पाल, पवन पाल, बिजेंद्र पाल, पंकज पाल, दीप्ति पाल, मीरा पाल सहित विभिन्न ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने मिलकर सहयोग किया।
