ट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआरदुनियादेश

दिल्ली कैंट व रेवाडी के बीच चलाई विशेष विशेष स्टीम ट्रेन

ब्रिटिश पर्यटकों को कराया स्टीम शेड का दौरा

दिल्ली मण्डल द्वारा विदेशी पर्यटकों को दिखाया गया स्टीम संग्राहलय  
LP Live, New Delhi: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने शनिवार को 22 ब्रिटिश पर्यटकों के लिए दिल्ली कैंट और रेवाड़ी के बीच तीन डिब्बों के साथ स्टीम लोको 7000WP (अशोका) द्वारा एक विशेष स्टीम ट्रेन सफलतापूर्वक चलाई। यह लोको(इंजन) 1958 विंटेज का है, जिसे पोलैंड के फेब्रीका लोकोमोटिव ने बनाया है।

दिल्ली डिवीजन के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक एवं डीआरएम के कार्यकारी सलाहकार प्रेमशंकर झा ने बताया कि शनिवार को भारत के दौरे पर आए 22 ब्रिटिश पर्यटकों को रेवाडी स्थित हेरिटेज स्टीम शेड का अवलोकन कराने के लिए यह विशेष स्टीम ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन से सुबह 10.52 बजे रवाना हुई और दोपहर 13.13 बजे रेवाडी पहुंची। ब्रिटिश स्टीम प्रेमियों ने ऐसी हेरिटेज संपत्तियों को जीवित रखने के लिए भारतीय रेलवे के प्रयासों की सराहना की और यात्रा का आनंद लिया। इसके बाद विदेशियों ने हेरिटेज स्टीम शेड रेवाड़ी का दौरा किया और हेरिटेज संपत्तियों के संरक्षण के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के प्रयासों की सराहना की।

आकर्षक है स्टीम शेड
रेवाडी में स्टीम शेड में ब्रिटिश पर्यटकों ने स्टीम संग्रहालय, सोविनयर शॉप, युगांतर और एंटीम सितारा स्टीम मॉडल, दुनिया का सबसे पुराना वर्किंग स्टीम लोको फेयरी क्वीन, 1921 के विंटेज एडवर्ड कोच का भी दौरा किया और हेरिटेज स्टीम शेड रेवारी पर फिल्म देखी। इस मौके पर दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए इस तरह की आखिरी हेरिटेज ट्रिप 15 फरवरी 2020 को चलाई गई थी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button