जम्मू-कश्मीरदेश

जम्मू-कश्मीर में विकास से आतंकवाद पर प्रहार

अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा

LP Live, New Delhi: केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति में आतंकवाद की जड़ो पर प्रहार किया जा रहा है। वहीं राज्य में विकास की गति आतंकवाद पर भारी पड़ेगी। ऐसा सरकार और राज्य में स्थापित होती जा रही शांति के पक्षधर भी मानते हैं।

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संघ राज्य क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और विकास पहलुओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमित शाह ने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से सम्बंधित सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), रॉ प्रमुख और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने भाग लिया।

विकास परियोजनाओं पर बल
केंद्रीय गृह मंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लागू किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों की 100 प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आम आदमी की भलाई के लिए आतंकवादी-अलगाववादी अभियान को सहायता, बढ़ावा देने और बनाए रखने वाले तत्व से युक्त एक आतंक पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने की आवश्यकता है।

प्रवीण कुमार कार्यवाहक सीवीसी नियुक्त
गृहमंत्रालय के अनुसार सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक निगरानीकर्ता केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के तौर पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल 24 दिसंबर को पूरा होने के बाद श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई है। आयोग का नेतृत्व सीवीसी करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। श्रीवास्तव के अलावा, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button