झारखंडदेशराजस्थान

चंपई सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई सरकार में तीन मंत्रियों को भी दिलाई गई शपथ

चंपई को बहुमत साबित करने के लिए मिला दस दिन का समय
LP Live, Ranchi: झारखंड में ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गये हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद सत्तारुढ़ गठबंधन के नेता चुने गये चंपई सोरेन को राजभवन में राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के रुप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम के साथ तीन मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को दोपहर एक सादे समारोह में झारखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रुप में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हेमंत मंत्रिमंडल में चंपई परिवहन मंत्री थे। वहीं इस नई सरकार में उनके मंत्रिमंडल सदस्यों के रुप में कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद के लिए शपथ ली। आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम होंगे। चंपई सोरेने को सदन में बहुमत साबित करने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। इस नए मंत्रिमंडल में आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। जबकि सत्यानंद भोक्ता राजद के इकलौते विधायक हैं। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं।

हेमंत की गिरफ्तारी के बाद बदला सीएम
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रांची में बुधवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सीएम आवास पर तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन से कई घंटे पूछताछ की और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सत्तारुढ़ गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेने ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद झारखंड में सियासी हलचलों के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को 47 विधायकों के समर्थन की सूची के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया। गुरुवार की रात में राज्यपाल ने सोरेन को राजभवन बुलाकर उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में नियुक्त करने की सूचना और मनोयन पत्र दिया। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार का गठन कर लिया है।

हेमंत सोरेन पांच दिन की ईडी हिरासत में
दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि इसके पहले बीते 20 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन से सात घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने सीएम को उस रोज इत्तला कर दिया था कि इस मामले के कई बिंदुओं पर उनसे आगे भी पूछताछ होगी। इसके दो दिन बाद 22 जनवरी को ईडी ने उन्हें नौवीं बार समन भेजकर 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए समय और स्थान तय करने को कहा था।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button