गुजरात विधानसभा में पहुंचे 105 नए चेहरे
चुनाव मैदान में 126 विधायकों ने दोबारा चुनाव लड़ा, 77 को मिली जीत

LP Live, Gandhinagar: गुजरात में भाजपा की लगातार सातवीं बार नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा। इस बार चुनावी नतीजों ने गुजरात की 15वीं विधानसभा के लिए भाजपा के 156 विधायको की जीत से प्रचंड बहुमत दिया है। खासबात है कि इस बार सदन में 14 महिलाओं समेत 105 नए चेहरे नजर आएंगे।
गुजरात विधानसभा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, जिसे 186 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीटों पर जीत से प्रचंड बहुमत मिला, जबकि बहुमत के लिए 99 सीटों की आवश्यकता थी। गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 126 विधायकों ने दोबारा चुनाव में अपनी किस्मत आजमायी, लेकिन 77 विधायकों को ही पुन: जीत हासिल हुई और बाकी 105 विधायक नए चेहरों के रूप में निर्वाचित होकर विधानसभा में दाखिल हुए। दोबारा विधानसभा पहुंचने वालों में 84 प्रतिशत भाजपा, 12 प्रतिशत कांग्रेस शामिल है।
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी भी नया चेहरा
विधानसभा में पहुंचे नए चेहरों में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा होंगी। पिछली विधानसभा में 13 महिला विधायक थीं, जबकि इस बार 14 महिला निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंची हैं, लेकिन 13वीं विधानसभा में 17 महिला विधायकों का रिकार्ड नहीं टूट सका। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस की एक मात्र महिला विधायक जेनीबेन ठाकोर होंगी।
भाजपा के 65 विधायक पुन: सदन पहुंचे
भाजपा ने पिछली विधानसभा में 111 विधायकों में से 71 पर फिर से दांव खेला, लेकिन 65 विधायक ही फिर से जीव हासिल कर सके हैं। जबक कांग्रेस ने अपने 60 विधायकों में से 51 को मैदान में उतारा, लेकिन 10 विधायक ही पुन: जीत हासिल कर सके हैं। इस बार भाजपा के 156, कांग्रेस के 17, आम आदमी पार्टी के 5 और 4 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। इस बार सदन में पहुंचे 105 नए विधायकों में 14 महिला और एक मुस्लिम सदस्य भी शामिल है।
